अमरोहा, अक्टूबर 4 -- नॉर्दर्न इंडिया पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पुलिस ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। थाना रजबपुर की मिशन शक्ति प्रभारी एसआई अंजना चौधरी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर एवं सशक्त बनने के उपाय सिखाए। उन्होंने कहा कि हर छात्रा को न केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की कला भी सीखनी चाहिए, ताकि वह हर परिस्थिति का सामना कर सके। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षिकाएं, महिला सिपाही शालू व सर्वेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.