मुरादाबाद, नवम्बर 8 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं के साथ पुलिस कर्मचारियों ने संगोष्ठी की तथा सरकार की ओर से चलाई जा रही अनेकों योजनाओं की जानकारी दी। शनिवार को सोनकपुर थाने की महिला कांस्टेबल डोली, रेनू, चक्रेश चौधरी ने अनेकों जगह पर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक भी किया गया। महिला पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, घरेलू हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड लाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम 1930 आदि के प्रति जागरूक किया। इस बीच उन्हें पंपलेट आदि का वितरण भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.