श्रावस्ती, नवम्बर 16 -- श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को 10 अलग अलग स्थानों पर पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 1100 महिलाएं व बालिकाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों तथा संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.