बुलंदशहर, सितम्बर 22 -- प्रदेश सरकार की नारी सशक्तिकारण हेतु मिशन शक्ति अभियान के तहत नरौरा पुलिस ने महिलाओं व छात्राओं में जन जागरूकता हेतु रैली निकाल अभियान चलाया। अभियान के तहत थाना नरौरा परिसर में नारी सशक्तिकरण पर गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। जबकि नरौरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव ने इस दौरान मिशन शक्ति कक्ष का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहां के प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं चल रही है। जागरूक महिलाएं व छात्राएं इससे अपने आसपास के अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद राजपूत ने कहा कि महिलाएं अपनी शिकायत हेल्पलाइन या सीयूजी नंबर पर करें। शिकायत पर तत्काल मदद मिलेगी। महिला एसआई रेनू ने पुलिस की समस्त पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी। कार्यक्रम में किताब सिंह यादव, स्वदेशपाल सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.