मऊ, जनवरी 10 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक इलामारन जी और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम में महिला कांस्टेबल प्रिया गौड़, राधा कुमारी और ज्योति गौतम शामिल थीं। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों को उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। टीम द्वारा 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पला...