कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत बुधवार को भी जिले की पुलिस ने व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान बहू-बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। महेवाघाट, संदीपन घाट, कड़ाधाम, चरवा, मंझनपुर, पश्चिम शरीरा, करारी, मोहब्बतपुर पइंसा एवं पिपरी में स्कूलों, ग्रामों और कस्बों में जागरूकता सत्र चले। इनमें बाल विवाह रोकथाम, गुड टच-बैड टच, आत्म सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नारी सशक्तिकरण तथा शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो स्क्वाड एवं साइबर सुरक्षा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112 (पुलिस आपातकालीन), 1090 (वूमन पावर), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.