शामली, जनवरी 8 -- ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और कानूनी जानकारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा गुरुवार को गांव सोंटा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की। मिशन शक्ति टीम बाबरी की ओर से महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम प्रभारी उप निरीक्षक कुसुमपाल सिंह ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध के लिए 1930 तथा बच्चों से संबंधित मामलों में 1098 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी भी समस्या में डरने के बजाय समय रहते प्रशासन की मदद लें।कार्यक्रम में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.