जौनपुर, फरवरी 4 -- नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शंभूगंज के समीप सर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी मझौली में सात दिवसीय मार्शल ऑफ आर्ट प्रशिक्षण के अंतिम दिन बुधवार को मिशन वीरांगना सम्मान से छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस गोल्डी गुप्ता, शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक मनीष प्रसाद व अध्यक्ष मिशन वीरांगना खेल एवं शिक्षा ट्रस्ट शिवानी मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण ले रही बेटियों ने अतिथियों के सामने मार्शल ऑफ आर्ट बेहतरीन प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में गोल्डी गुप्ता ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है। शाखा प्रबंधक मनीष प्रसाद ने कहा कि अब बेटियां डर कर नहीं बल्कि डट कर समस्याओं का सामना करेंगी। प्रधानाचार्या श्रीमती अरुणा सिंह ने कह...