बक्सर, जनवरी 9 -- पेज तीन के लिए ----- महत्वपूर्ण प्रत्येक प्रखंड में तत्काल ब्लॉक स्तरीय मॉनिटरिंग सेल की स्थापना का निर्देश प्रखंडों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर किसानों का पंजीकरण कराया जाए बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में शुक्रवार को 'किसान रजिस्ट्री' अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। इस दौरान डीएम ने किसान रजिस्ट्री और ई-केवाईसी कार्य को 'मिशन मोड' में संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि प्रत्येक पात्र किसान का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कई जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर किसानों का पंजीकरण कराया जाए। वहीं प्रत्येक प्रखंड में तत्काल ब्लॉक स्तरीय मॉनिटरिंग ...