फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मिशन बुनियाद योजना के तहत कक्षा आठवीं से ही छात्रों को आईआईटी और नीट की निशुल्क तैयारी कराई जाती है। जिले में मिशन बुनियाद योजना के अंतर्गत प्रथम चरण की परीक्षा 26 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग के माध्यम से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिससे स्टूडेंट्स में परीक्षा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को पारदर्शिता लाने आर उन्हें व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष मिशन बुनियाद के लिए जिले से चार हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। यह आंकड़ा योजना के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावक...