फरीदाबाद, दिसम्बर 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मिशन बुनियाद एवं हरियाणा सुर-100 का खंड स्तरीय कैंपेन सेमिनार आयोजित किया गया। ब्लॉक के कुल 62 विद्यालयों ने सक्रिय भागीदारी की। इस सेमिनार में लगभग 200 विद्यार्थियों और शिक्षक ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 8वीं तथा 10वीं के तीन-तीन विद्यार्थी सम्मिलित हुए। साथ ही सभी विद्यालयों से एक-एक टीजीटी भी उपस्थित रहे। इस दौरान मिशन बुनियाद एवं सुपर-100 में पंजीकरण का आह्वान किया गया।सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों तथा कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 16 दिसम्बर है तथा इसकी...