अररिया, फरवरी 23 -- अररिया, निज प्रतिनिधि सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में कन्वर्जेंस बैठक आयोजित की गई। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया की ओर से आयोजित बैठक में नगर परिषद के उपमुख पार्षद गौतम शाह समेत वार्ड पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में 23 फरवरी से जिले में शुरू हो रहे मिशन परिवार विकास अभियान के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान छोटा परिवार सुखी परिवार और दो बच्चों के बीच में 3 साल का अंतर रखना क्यों जरूरी है के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आदर्श दंपति और स्थायी और अस्थायी परिवार नियोजन सेवा के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि छह मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक जिले के सभी अस्पतालों में परिवार नियोजन की सुविधा देने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और एएनएम को आवश्यक निर...