सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- सीतामढ़ी। जिले के सुरसंड एवं बेलसंड प्रखंड में मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा (1 से 20 सितंबर 2025) को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जहां बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रमुख ने की। इसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मुखिया, महिला पर्यवेक्षिका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जीविका, स्थानीय एनजीओ प्रतिनिधि, पिरामल फाउंडेशन और पीएसआई इंडिया की टीम सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। डीपीएम अशीत रंजन ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन सेवाओं से जोड़ना है। इसके लिए आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में सर्वेक्षण कर योग्य दंपतियों की पहचान, परामर्श और प्री-रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करेंगी। अभियान के तहत 8 सितंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.