भदोही, दिसम्बर 20 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत अच्छा कार्य करने वाले महिला जवानों को एसपी ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इन दिनों प्रदेश सरकार द्वारा मिशन नारी शक्ति अभियान पांच चलाया जा रहा है। जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति केन्द्र पर महिला जवानों की तैनाती की गई है। जो आधी आबादी से जुड़े मामलों को सुनकर निस्तारित करने का काम कर रही हैं। शुक्रवार को एसओपी के अनुसार मिशन शक्ति केन्द्र के रख-रखाव एवं सूचना/विभिन्न सम्बन्धित रजिस्टरों को समयबद्ध अपडेट रखने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चौरी थाने की इंदू राय, औराई की मोनी चौहान, ऊंज की आकांक्षा सिंह और नेहा एवं गोपीगंज की आकृति द्विवेदी को अच्छा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.