बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जनपद में ऑपरेशन नाकाबंदी के तहत 145 स्थायी प्वाइंट बनाए जाने हैं। इनमें बस्ती में कुल 29 प्वाइंट चिह्नित हैं। थानेवार चिह्नित नाकाबंदी स्थलों की सक्रियता की रिपोर्ट थानों से मांगी जा रही है। इन नाकाबंदी स्थलों पर जिगजैग बैरियर के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। एक स्थाई मोर्चा की व्यवस्था भी यहां बनेगी, जिससे किसी भी परिस्थति से निपटा जा सके। पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जाएगा। साथ ही पुलिस कर्मियों की नियमित ड्यूटी यहां रहेगी। जिले में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी स्थल बन चुके हैं। चिह्नित सभी प्वाइंट को जल्द से जल्द चिह्नित करने का निर्देश एसपी अभिनंदन ने थाना प्रभारी/ थानेदारों को दिया है। जिले के सीमाई इलाकों समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर नाकाबंदी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.