बागेश्वर, अगस्त 5 -- जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंदिर माला मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि बागनाथ एवं बैजनाथ मंदिरों के पुनर्विकास से जुड़े प्रस्तावों को शीघ्र शासन को प्रेषित किया जाए। साथ ही, आरडब्ल्यूडी विभाग को भद्रकाली मंदिर से सड़क तक टिनशेड निर्माण हेतु आवश्यक एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया कि बागनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र के पुनर्विकास के लिए 23 करोड़ रुपये तथा बैजनाथ मंदिर परिसर के लिए 13 करोड़ रुपये की लागत से कार्य प्रस्तावित हैं। जिला पर्यटन अधिकारी पी. के. गौतम ने मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत चयनित दोनों मंदिरों को भव्य और सुविधाजनक रूप देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.