बुलंदशहर, अगस्त 14 -- बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों स्नातक प्रथम वर्ष में पहली मेरिट में प्रवेश लेने के लिए विवि ने छात्रों के हित में समय बढ़ा दिया है। छात्र अब 18 अगस्त तक बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश ले सकेंगे। मूटा चुनाव होने के चलते विवि ने फिर से तिथि को बढ़ाया है पहले 14 अगस्त तक छात्रों के प्रवेश होने थे। जिले के एडेड व प्राइवेट कॉलेजों में अभी तक 1200 से अधिक प्रवेश हो चुके हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में अभी प्रवेश काफी कम हैं। सीसीएयू मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में नए सत्र बीए, बीएससी व बीकॉम 2025-26 के लिए छात्रों के प्रवेश चल रहे हैं। कॉलेजों ने स्वयं मेरिट तैयार की है और आठ अगस्त से छात्रों के एडमिशन हो रहे हैं। बुधवार को नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक के कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.