बुलंदशहर, अगस्त 5 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में बीए, बीएससी व बीकॉम और प्रोफेशनल कोर्स में प्रथम वर्ष 2025-26 के लिए नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल बज गया है। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को मेरिट बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। आरक्षण के हिसाब से कॉलेजों ने पहली मेरिट बनानी मंगलवार से शुरू कर दी है। 12 अगस्त तक कॉलेजों में छात्रों के प्रवेश शुरू होंगे। पहली बार विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को स्वयं मेरिट बनाकर प्रवेश करने के आदेश दिए हैं, इससे पहले विवि स्वयं मेरिट तैयार करता था और छात्रों के प्रवेश होते थे। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव सिरोही ने बताया कि सात अगस्त तक कॉलेज अपनी समर्थ लॉगइन आईडी से पंजीकृत छात्र-छात्राओं का डाटा डाउनलोड कर अपने स्तर से मेरिट तैयार करेंगे। निर्धारित आरक्षण के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.