धनबाद, जनवरी 20 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय और आपके अपने लोकप्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान की ओर से मंगलवार को धनबाद के न्यू टाउन हॉल में मिशन इंजीनियरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को आईआईटी धनबाद व बीबीएमकेयू के विशेषज्ञ शिक्षक सफलता के टिप्स देंगे। विशेषज्ञ यह बताएंगे कि छात्र कैसे इंजीनियर बनें। बचे हुए समय में तैयारी करने में क्या सावधानी बरतें। छात्र-छात्राओं का प्रवेश पूरी तरह से नि:शुल्क है। मिशन इंजीनियरिंग कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए राह दिखाना है। कार्यक्रम में 11वीं, 12वीं कक्षा के साथ ही इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। मंगलवार की सुबह नौ बजे से छात्र-छात्राओं की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया...