नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। परीक्षा के दिनों में विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव अधिक होता है। समय की कमी और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षाएं मानसिक तनाव बढ़ा देती हैं। ऐसे समय में सही रणनीति और संतुलित दिनचर्या सफलता की कुंजी बन सकती है। मनोविज्ञानी एवं हेप्पीनेस कोच साक्षी मंध्यान ने चार मंत्र बताते हुए विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, रणनीतिक अध्ययन और वातावरण प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साक्षी मंध्यान ने पर्याप्त नींद को सबसे जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि नींद मूलभूत जरूरत है। जब दिमाग को पूरा आराम मिलता है, तभी वह जानकारी को सही तरीके से समझ और याद रख पाता है। साथ ही सुझाव दिया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई से पहले हल्का भोजन और अध्ययन के बाद भरपेट भोजन करके सोना चाहिए। इससे स्मरण शक्ति ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.