धनबाद, फरवरी 20 -- स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और मरीज के अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगा कर दुर्गापुर के द मिशन अस्पताल के खिलाफ शिकायत की गई है। धनबाद निवासी अधिवक्ता अमित सिन्हा ने अस्पताल के खिलाफ पश्चिम बंगाल क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन में मेडिकल नेग्लिजेंस (चिकित्सा लापरवाही) और सेवा में कमी की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमीशन ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अधिवक्ता अमित सिन्हा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी माता, सुशीला कुमारी (70 वर्ष) को अस्पताल से डिस्चार्ज करते समय कई महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक रिपोर्ट्स नहीं दी गईं। शिकायत के अनुसार अस्पताल के डिस्चार्ज एजुकेशन रिकॉर्ड 15 फरवरी 2026 के अनुसार सिटी, ब्रेन यूएसजी, ब्लड कल्चर और इको जैसी महत्वपूर्ण रिपोर्ट...