सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- मोहल्ला कुरैशियान स्थित बड़ी ईदगाह रोड स्थित राईस मिल से 816 बासमती चावलों के कट्टे चोरी हो गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लार्ड कृष्णा मिल के मालिक योगेन्द्र गर्ग और उनका बेटा हर्ष गर्ग मंगलवार को चावलों के बेचने के लिए गोदाम पर गए थे। लदान के दौरान उन्हें चावलों के 816 कट्टे कम मिले। इस पर तुरन्त पुलिस, परिजनों व व्यापारी नेताओं को सूचित किया। देखते ही देखते मौके पर व्यापारी नेता मोल्हड मल गर्ग, मनोज गोयल, योगेश गर्ग, आदेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व अन्य लोग जा पहुंच गए। मिल स्वामी योगेन्द्र गर्ग ने बताया कि गोदाम को माल रखने के बाद सप्ताहभर से बंद था। मंगलवार को चावल की बिक्री करने के बाद लदान हेतु खोला गया था। माल लादते समय ही च...