बिजनौर, फरवरी 2 -- अफजलगढ़। द्वारिकेश समूह की बहादरपुर चीनी मिल द्वारा चालू पेराई सत्र के दौरान 26 जनवरी तक क्रय किए गए गन्ना मूल्य भुगतान बैंकों में भेज दिया गया है। मिल के मुख्य महाप्रबन्धक (गन्ना) उमेश कुमार सिंह बिसेन के मुताबिक गांव बहादरपुर ईकाई द्वारा एसएपी दर से 20 से 26 जनवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 1574.48 लाख रुपए सम्बन्धित बैंकों में भेज दिया गया है। जबकि 19 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने मूल्य का भुगतान पहले ही भेजा जा चुका है। चालू पेराई सत्र के दौरान 26 जनवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने का कुल 18856.82 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने किसानों से ताजा, जड़, पत्ती, अगोला, मिट्टी और रोग रहित गन्ने की आपूर्ति करने का आवाहन किया है। रोगग्रस्त गन्ना प्रजाति को. 0238 तथा अन्य अज्ञात गन्ना प्रजातियों की बुआई किसी भी दशा मे...