रुद्रपुर, फरवरी 5 -- किच्छा। चीनी मिल ने 1 से 7 जनवरी तक का 9.30 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान किया है। गुरुवार को चीनी मिल के अधिशासी निदेशक एपी बाजपेयी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से पहले का भुगतान पूर्व में किया जा चुका है। मिल ने अभी तक 24.97 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर 9.86 प्रतिशत रिकवरी प्राप्त की। इससे कुल 2.42 लाख कुंतल चीनी का उत्पादन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...