मुंगेर, जनवरी 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। रविवार को वेटवन बाजार पक्की गली स्थित वार्ड पार्षद सुजीत पोद्दार के पुराने निवास स्थान पर आदर्श परिवार मंच के तत्वाधान में 15 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता कयोवृद्ध सेनापति मिश्रने की। जबकि मंच का संचालन डॉ जीवन कुमार ने की। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ मधुकर , हरिशंकर सिंह, डॉ जीवन कुमार, ओमप्रकाश , सुरेंद्र प्रसाद , भारत भूषण मिश्रा , पवन कुमार शर्मा , सुबोध छवि , सेनापति मिश्र आदि गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर की। डॉ मधुकर ने हमारा परिवार संगठन की आवश्यकता एवं लक्ष्य पर प्रकाश डाला। हरिशंकर सिंह ने तू ही राम तू ही रहीम गीत प्रस्तुत की की। ओमप्रकाश द्वारा वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत की गई। सुबोध छवि ने अपने कविता के माध्यम से कहा की मिल जाएगी मंजिल एक दिन जो तुम ...