भदोही, जनवरी 8 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। औराई चीनी मिल चालू को चालू कराने को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। सशक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव द्वारा 1840वें दिन भूख सत्याग्रह करने का दावा किया गया। कहा कि औराई चीनी मिल को चालू करने को लेकर 22 दिनों से वह प्रदर्शन कर रहे हैं। मिल चलने से जिले के किसानों के साथ ही आसपास के जनपदों के अन्नदाताओं को इसका फायदा होगा। किसानों से आह्वान किया कि धरने में आकर सहयोग करें, ताकि बात केंद्र एवं प्रदेश सरकार तक पहुंचे। कहा कि सूबे में हो रहे विधानसभा चुनावों के दौरान योगी आदित्यनाथ ने मिल को चालू कराने का वादा किया था। लेकिन कुर्सी मिलने के बाद अपने वादे को भूल गए। भाजपा किसानों का हमदर्द बनने का फर्जी नाटक करती है। इस मौके पर राकेश कुमार जैसवार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...