कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नौबस्ता की मौरंग मंडी में बना अस्पताल जल्द शुरू होगा। मानवाधिकार आयोग में दाखिल याचिका के एवज में रिपोर्ट लगाते हुए सीएमओ की ओर से कहा गया कि उपकरण व फर्नीचर के लिए बजट मिल गया है। अब जल्द से जल्द भर्तियां कर अस्पताल का संचालन शुरू कराया जाएगा। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अधिवक्ता प्रवीण फाइटर ने मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया कि मौरंग मंडी में 100 बेड का अस्पताल बनकर तैयार है, लेकिन क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर मानवाधिकार आयोग ने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी थी। बुधवार को मानवाधिकार आयोग में इसकी सुनवाई थी। अधिवक्ता प्रवीण फाइटर के मुताबिक सीएमओ की ओर से निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ को प्रेषित पत्र दाखिल किया गया है। जिसमें कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.