लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- थाना पसगवां क्षेत्र के गांव डेल पंडरवा सरैंया ओवर ब्रिज के पास गुरुवार की देर रात एक सड़क हादसे में हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव डर्रा निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक ट्रैक्टर- ट्राली से गन्ना लेकर अजबापुर चीनी मिल जा रहा था। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह पुलिस के माध्यम हुई। हरदोई क्षेत्र के गांव डर्रा निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार गुरुवार की रात ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर अजबापुर चीनी मिल ज रहे थे। मृतक के भाई रामाधार ने बताया कि जैसे ही अशोक पसगवां क्षेत्र के डेल पंडरवा सरैया के पास स्थित ओवर ब्रिज के पास वह ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खड़ा कर टायलेट से निवृत्त हो रहे थे, पीछे से एक तेज रफतार कार ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि हादसे में अशोक गंभीर रूप से घाय...