बस्ती, दिसम्बर 8 -- साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के सबदेईया स्थित सुरभि फ्लोर मिल के पास शनिवार की देर रात एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हड़िया टीम संग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा। यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि सुरभि फ्लोर मिल सबदेईया के पास गोरखपुर लखनऊ मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। देखने से लग रहा था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर यह व्यक्ति घायल हो गया। तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। आसपास पूछताछ में पता चला कि सबदेईया कला व परसा जाफर के पास अक्सर अकेले घूमता देखा जा सकता था। वह मानसिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.