शामली, जनवरी 13 -- सड़क हादसे में मिल कर्मी की मौत के मामले में बाइक चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। गांव तितरवाड़ा निवासी दीपक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 नवंबर की शाम करीब सात बजे उसके पिता सुरेश शामली शुगर मिल में ड्यूटी कर बाइक द्वारा वापस लौट रहे थे। गांव के निकट तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिस कारण उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी बाइक चालक ने अपनी बाइक रोक कर उनके घायल पिता को देखा तथा इसके बाद अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में उसके घायल पिता की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा आरोपी बाइक चालक द्वारा बार-बार फैसले दबाव भी बनाया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.