रुडकी, जनवरी 3 -- इकबालपुर शुगर मिल में पिछले 16 माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में मिल कर्मचारियों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार को मिल कर्मचारियों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन रोड ने मिल प्रबंधन और प्रदेश सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन में मंच संचालन मुकेश पाटिल ने किया। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति इकबालपुर भीम सिंह ने की। मिल कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले 16 माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर वेतन भुगतान की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...