सहारनपुर, दिसम्बर 12 -- किसान सहकारी चीनी मिल नानौता में मिल उपसभापति रविन्द्र पुंडीर ने मिल अधिकारियों संग प्रबंधन को लेकर अहम बैठक की। बैठक में मिल संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं, गन्ना तौल तथा भुगतान प्रक्रिया की गहन समीक्षा की गई। शुक्रवार को उपसभापति रविन्द्र पुंडीर ने बताया कि किसानों का 22 नवंबर तक का गन्ना भुगतान करा दिया गया है। जिससे बड़ी संख्या में किसानों को राहत मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिसम्बर के पहले सप्ताह तक शेष बकाया भुगतान भी कराने के प्रयास तेज़ी से जारी हैं। ताकि किसानों को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।बैठक में किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण पहल पर चर्चा करते हुए पुंडीर ने कहा कि किसानों को गन्ने के बदले चीनी उपलब्ध कराने तथा किसानों को प्रेसमड दिलाने की व्यवस्था लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.