पूर्णिया, फरवरी 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेल कहने को मनोरंजन का एक साधन है। यह जीवन में एक बड़ी सीख दे जाता है।‌ यह हार-जीत को समान भाव से लेना सिखाता है। खेल शुरू से ही हमारी शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा रहा है। किसी भी पाठ्यक्रम में खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये विचार हैं मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सहायक निदेशक आदिल इमाम के। आज मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल रामबाग में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर झा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हमारे विद्यालय में खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है जिसका इंतजार बच्चों को होता है। मिल्लिया के बच्चों ने न केवल जिला स्तरीय खेलों में बल्कि राज्य स्तरीय खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कि...