मुरादाबाद, जनवरी 4 -- नगर के व्यस्ततम क्षेत्र एसडीएम. कोर्ट रोड पर स्थित पराग मिल्क पार्लर में शनिवार-रविवार देर रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के साइड गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले का ताला खोलकर उसमें रखे Rs.10 हजार कैश लेकर फरार हो गए। नगर के एसडीएम कोर्ट रोड स्थित पराग मिल्क पार्लर के संचालक अनिल शर्मा शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात किसी समय अज्ञात चोरों ने साइड गेट को निशाना बनाया। ताला तोड़ने के बाद चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से गल्ले का लॉक खोला। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे जब संचालक दुकान पर पहुंचे, तो साइड गेट का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर जांच की तो गल्ले में रखी नकदी गायब थी। इसके बाद आसपास के दुकानदारों को सूचना दी गई, लेकिन चोरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.