जहानाबाद, मई 10 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की मुरारी पंचायत के मिल्की महादलित टोला में शनिवार को डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। विकास शिविर में महादलितो के विकास के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं को विस्तार से अनुसूचित जाति जनजाति के परिवारों को बताया गया। इस मौके पर पंचायत रोजगार सेवक जयनंदन कुमार, टोला सेवक रामकुमार, विकास मित्र सुरेंद्र मांझी, सात निश्चय योजना के समन्वयक लव कुश कुमार, एएनएम गुड़िया कुमारी समेत अन्य सरकारी कर्मी उपस्थित थे। शिविर में राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में दाखिला, आंगनवाड़ी में नामांकन, मनरेगा के जॉब कार्ड, आधार कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम, कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.