नई दिल्ली, जनवरी 27 -- अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में फतेह के लिए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और बीजेपी ने पूरी ताकत लगा रखी है। बीजेपी से योगी समेत कई मंत्री और दिग्गज मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी के लिए वोटरों को साधने लगे तो समाजवादी पार्टी भी पूरी ताकत झोंके है। इस बीच बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील कर सभी को चौंका दिया है। इकबाल अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की देन है कि आज अयोध्या संवर रही है। लोग अयोध्या को देखें और मिल्कीपुर में योगी का ख्याल रखें। योगी ने पूरी अयोध्या को बनाया है। चाहे सड़क हो, कुंड हो, पार्क हो या वन्य हो, सारी चीजों को दुरुस्त किया है। इसलिए चुनाव में योगी का ख्याल रखें यह मेरी दुआ है। इकबाल ने कहा कि अल्लाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.