नई दिल्ली, जनवरी 30 -- अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को दमखम दिखाया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने रोडशो किया। इस दौरान उनके साथ सपा की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज सबसे आगे नजर आईं। क्रिकेटर रिंकू सिंह से रिश्ता पक्का होने के बाद से प्रिया सरोज चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी रिंकू सिंह से जल्द ही सगाई और उसके बाद शादी की डेट फिक्स होने वाली है। रिंकू सिंह से शादी को लेकर देश भर में चर्चा के बाद प्रिया सरोज का इस तरह से रोडशो में सबसे आगे दिखाई देना सपा की खास प्लानिंग का हिस्सा नजर आता है। प्रिया सरोज के जरिए सपा एक तीर से कई निशाने लगाने की कोशिश में है। सांसद बनने के बाद राजनीतिक हल्के में उनकी पहचान तो पहले ही बढ़ गई थी। अब रिंकू सिंह से रिश्ते के कारण प्रिया सरोज क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.