अयोध्या, मई 6 -- अयोध्या,संवाददाता। इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित मिल्कीपुर-खजुरहट संपर्क मार्ग पर सोमवार सुबह एक महिला बेहोश मिली। रनापुर गांव के पास सुबह 10:30 बजे स्थानीय लोगों ने महिला को बेहोशी की हालत मे देखकर इनायत नगर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय,वरिष्ठ उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल मोनिका गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भी होश न आने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला को थोड़ा होश आने पर उसने अपना नाम गुलशन बताया। वह मोनू पाण्डेय की पत्नी है और डीह दुबे का पुरवा,थाना बीकापुर की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं। फिलह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.