विशेष संवाददाता, फरवरी 4 -- Milkipur by-election: अयोध्या के मिल्कीपुर में सोमवार शाम चुनावी प्रचार का शोर थम गया। अंतिम समय तक भाजपा और सपा ने यहां पूरी ताकत झोंकी। भाजपा किसी भी तरह मिल्कीपुर जीतकर लोकसभा चुनाव में अयोध्या की हार का हिसाब बराबर करना चाहती है। वहीं सपा के लिए भी 2027 से पहले खुद को मैदान में मजबूत दिखाने और कार्यकर्ताओं का जोश बनाए रखने के लिए जीत जरूरी है। भाजपा ने सपा से यह सीट छीनने को सरकार और संगठन दोनों मोर्चों पर आखिर तक एड़ी-चोटी का जोर लगाया। मिशन मिल्कीपुर की कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल रखी थी। प्रयाग महाकुंभ के साथ योगी मिल्कीपुर के मोर्चे पर भी डटे रहे। उधर, सपा के प्रचार अभियान की कमान खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभाली और प्रचार के अंतिम दिन तक कोई कसर नहीं छोड़ी।भाजपा ने उतारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.