गुड़गांव, सितम्बर 17 -- गुरुग्राम। जिले में बुधवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया और इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को दोपहर बाद शहर के कई हिस्सों में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह से लोग उमसभरी गर्मी से काफी परेशान थे। दिन में खिल रही धूप की वजह से भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सुबह से आसमान साफ था और तेज धूप खिली थी, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे के बाद मौसम में बदलाव आया। हीरो होंडा चौक, सुभाष...