गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी के शहरी शासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। गुरुवार को निगम कार्यालय में मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित सदन की विशेष बैठक में शहर के सभी 36 वार्डों में वार्ड कमेटियों के गठन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। इस निर्णय के साथ ही अब प्रत्येक वार्ड के लिए अलग बैंक खाते खोलने पर भी सहमति बनी है, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वार्ड कमेटियों का गठन हरियाणा म्युनिसिपल सिटिज़न्स पार्टिसिपेशन एक्ट, 2008 के प्रावधानों के तहत किया गया है। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य सत्ता का विकेंद्रीकरण करना और गली-मोहल्ले की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान में आम ...