गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। निकाय चुनाव के परिणाम निकलने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता को हटा दिया है। इसके साथ ही सोमवार से शहर में विकास कार्य रफ्तार पकड़ने शुरू हो जाएंगे। निगम चुनाव प्रक्रिया को लेकर 38 दिन की आचार संहिता के कारण शहर के विकास कार्य अटक गए थे। निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार को आचार संहिता हटाने को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। अब निगम द्वारा शहर में बरसाती नालों की सफाई, सीवर सफाई, नियमित हुई कॉलोनियों में विकास कार्य, बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करने और बन चुकी एक बहुमंजिला पार्किंग लोगों को सौंप सकेंगे। इसको लेकर निगम द्वारा लगभग सभी तरह से तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं नए सदन के गठन के बाद से निगम अधिकारियों ने विकास कार्यों को तेजी से करवाने की योजना तैयार की है। बता दें कि चार फरवरी को नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.