गुड़गांव, मई 30 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में गुरुवार शाम को आई तेज आंधी और बारिश से कहीं पेड़ गिरे तो कहीं सोसाइटी की ग्रिल टूट गई। सड़कों पर कई जगहों पर गिरे पेड़ों की वजह से वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ा। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन उमस की गर्मी ने लोगों को काफी बेहाल कर दिया। शाम पांच बजे के बाद अचानक से मौसम ने करवट ली। इस दौरान तेज हवाएं चलनी लगी। इसके बाद तेज बारिश भी आंधी के साथ आई। करीब 20 मिनट तक बारिश और आंधी ने शहर की व्यवस्था को बेहाल कर दिया। बारिश और आंधी के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आईएमटी चौक के पास सड़क के दोनों ओर एक-एक पेड़ गिर गए। इस कारण यहां वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और पेड़ों को हटाकर जाम खुलवाया। इसके बाद वजीराबाद चौक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.