गुड़गांव, दिसम्बर 23 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में सेक्टर-एक से लेकर 57 तक करीब 125 किमी लंबी सर्विस रोड की मरम्मत और निर्माण की योजना गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से बनाई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इन सर्विस रोड के शुरू होने के बाद मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। शहर की अधिकांश मुख्य सड़कों पर सर्विस रोड बनी हुई है, लेकिन कुछ की हालत बदहाल अवस्था है। कुछ सर्विस रोड का निर्माण अधूरा है, जिस वजह से वाहन चालकों को मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है। जीएमडीए ने निर्मित सर्विस रोड की मरम्मत की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा जहां-जहां सर्विस रोड नहीं है, वहां पर नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने दावा किया है कि मार्च माह तक इनके निर्माण का टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा। ज...