गुड़गांव, मार्च 28 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के 23 सेक्टरों में अगले छह महीने के अंदर पेयजल आपूर्ति सुधर जाएगी। इन सेक्टरों तक पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे पर करीब 800 मीटर लंबी पाइप लाइन को बिछाया जाएगा। इससे चंदू बुढेड़ा के जल शोधन संयंत्र से सेक्टर-72 में निर्माणाधीन बूस्टिंग स्टेशन जुड़ जाएगा। शुक्रवार को इस टेंडर को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली उच्चस्तरीय खरीद समिति की बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर को कंपनी को आवंटित कर दिया जाएगा। इस कार्य को पूरा होने में करीब छह महीने का समय लगेगा। गर्मियों में पेयजल की मांग मिलेनियम सिटी में करीब 700 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पहुंच जाती है। मौजूदा समय में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के पास 570 एमएलडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.