गुड़गांव, नवम्बर 23 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम में यातायात की धीमी रफ्तार और जाम की समस्या का मूल कारण अब आधिकारिक तौर पर सामने आ गया है। हाल ही में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह खुलासा हुआ है कि शहर की 11 प्रमुख सड़कें अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण बुरी तरह प्रभावित हैं। सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी रेहड़ियां और वाहन पीक समय में लंबे जाम का कारण बन रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई सीधे तौर पर नगर निगम (एमसीजी) के अधीन आती है, लेकिन स्पष्ट रिपोर्ट आने के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इसको लेकर निगम की तरफ से कई बार अभियान चलाया जाता है, लेकिन आज तक निगम अधिकारी इसका कोई स्थायी समाधान नहीं कर पाए हैं। अधिकारियों की इस अनदेखी के कारण वाहन चालकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.