पीलीभीत, जनवरी 26 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश दिवस के दूसरे दिन मिलेट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान समेत अन्य संस्थाओं और प्रतिष्ठानों ने अपने स्टाल लगाकर सुपर फूड के उत्पाद प्रदर्शित किया। उनका आकलन कर पुरस्कार किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर के प्राचार्य दरवेश कुमार के नेतृत्व में छात्र तनुषी राठौर, शालू, जीनत, सामया, उपासना, सिमरन, योगेंद्र, विमल, सौरभ, शिवपाल ने मिलेट्स से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किया। मिलेट्स कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकतियों ने भी अपने उत्पाद बनाकर दिखाएं तो महिला स्वयं सहायता समूह ने भी लजीज व्यंजन बनाकर मोटे अनाज का महत्व बताया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह समेत सभी अधिकारियों ने सुपर फूड से बनाए गए व्यंजनों का लुत्फ उठाया। उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने ज...