कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के प्रसार निदेशालय के लाल बहादुर शास्त्री सभागार कक्ष में मिलेट्स: वैज्ञानिक खेती से मूल्यवर्धन तक विषय पर एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विवि के निदेशक शोध डॉ. आरके यादव ने बताया कि सोमवार को प्रशिक्षण कुलपति के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में होगा। इसमें किसानों को मिलेट्स की उन्नत खेती, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और बाजार से जोड़ने को लेकर जानकारी दी जाएगी। इनसे बनने वाले उत्पादों की भी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के निदेशक शोध डॉ. एसके चतुर्वेदी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...