समस्तीपुर, फरवरी 19 -- पूसा, । डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के निदेशक अनुसंधान (डीआर) डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हर थाली तक पौष्टिक आहार व आय वृद्धि को सशक्त करना जरूरी है। इसके लिए मिलेट्स (श्रीअन्न) का विस्तार समय की मांग है। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षु किसानों को नई उर्जा देगा। जरूरत है प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्वरूप देते हुए ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में कार्य करने की। जिससे इसका लाभ अन्य किसानों तक पहुंचे एवं इसे अपनाकर आर्थिक रूप से सबल हो सकें। वे बुधवार को विवि के पंचतंत्र सभागार में दरभंगा एवं सीवान से आये किसान प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रहे थे। मौका था श्री अन्न की वैज्ञानिक खेती विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र का। उन्होंने कहा कि पूर्व में मोटा अनाज की खेती जीवन यापन के लिए होती थी। अब पोषण सुरक्...