किशनगंज, फरवरी 24 -- किशनगंज। सीमावर्ती जिला किशनगंज अब अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के मानचित्र पर उभरने की तैयारी में है। देश के गृहमंत्री अमित शाह के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, किशनगंज समाहरणालय के मेंची सभागार में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों, डीएम और एसपी की मौजूदगी में भूमि पत्तन (लैंड पोर्ट) को लेकर समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में किशनगंज को भूमि पत्तन की सौगात मिल सकती है। क्या होता है भूमि पत्तन? भूमि पत्तन (लैंड पोर्ट) या एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर विकसित वे आधुनिक केंद्र हैं, जहां से पड़ोसी देशों के साथ माल और यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जाती है। इन पत्तनों का विकास और प्रबंधन लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा...